Breaking
- Bastar Development: अंतागढ़ में मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’, लामकन्हा...
- Angan Milan: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का हुआ सम्मान, पोषण-स्वच्छता...
- Chhattisgarh House Collapse: कच्चे मकान ढहने से महिला की मौत, दो हादसों में 4...
- Raipur Job Fair 2026: 8,720 पदों पर भर्ती, 10वीं से MBA तक युवाओं के लिए मौका
- Raipur Ganesh Jhanki Traffic Plan: 28 सितंबर को कई रास्ते रहेंगे बंद, जानें र...
- Moringa Mission: छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की PM मोदी ने की सराहना, ज...
- Sitapur Education Office: शिक्षकों से रिश्वत मांगने की शिकायत पर BEO को नोटिस...
- Chhattisgarh Culture: रामनामी समुदाय से मिले मंत्री राजेश अग्रवाल, ‘राम-नामी’...
- Scrap Action: अवैध कबाड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 130 टन स्क्रैप और 6 वाहन जब्त
- Bijapur Flood Relief: नेलसनार में बाढ़ के बीच प्रशासन ने संभाला मोर्चा, फंसे ...
Angan Milan: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का हुआ सम्मान, पोषण-स्वच्छता पर दिया संदेश

दुर्ग/भिलाई, 27 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत भिलाई के सेक्टर-7 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर शामिल हुईं। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक सुरेंद्र कौशिक, पुरुषोत्तम देवांगन और महिला मोर्चा भिलाई की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक मौजूद रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सावित्री ठाकुर ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और आशा कार्यकर्ता शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के साथ गर्भवती महिलाओं, माताओं और बच्चों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों को पोषण, खान-पान और टीकाकरण से जुड़ी जानकारी देने के साथ कार्यकर्ताओं का प्रोत्साहन उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने अभिभावकों से आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़कर कार्यकर्ताओं को सहयोग करने की अपील की।
पोषण और स्वच्छता पर दिया जोर
राज्यमंत्री ने कहा कि पोषण माह के दौरान गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और कम वजन वाले बच्चों के लिए पौष्टिक आहार के महत्व को लेकर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का बेहतर स्वास्थ्य परिवार को मजबूत बनाता है और बच्चों को पर्याप्त पोषण व उचित देखभाल देकर उनके भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सकती है। उन्होंने घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने को भी स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी बताया।
विकसित भारत के संकल्प में सहभागिता पर जोर
सावित्री ठाकुर ने कहा कि शासन की योजनाओं को सफल बनाने में जनता की सहभागिता महत्वपूर्ण है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को विकसित भारत के संकल्प में अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने लोगों से आंगनबाड़ी केंद्रों से निरंतर जुड़े रहने और कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, अधिकारियों व पर्यवेक्षकों का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं और बच्चों के लिए हैं, इसलिए अभिभावकों को बच्चों की वृद्धि, पोषण और सीखने की प्रगति की जानकारी लेते रहना चाहिए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में सहयोग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता खड़से और गुरमीत कौर, आंगनबाड़ी सहायिका कामिन साहू और डी. महालक्ष्मी, मितानिन शकुन्तला तथा आंगनबाड़ी में सहयोग करने वाली डुलेश्वरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मिलेट्स से तैयार विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके माध्यम से मोटे अनाज के पोषण संबंधी महत्व को प्रदर्शित किया गया। बच्चों के लिए न्योता भोज का भी आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक रेणुका श्रीवास्तव, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अशोक पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार साहू सहित परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, स्व-सहायता समूह की महिलाएं और विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं उपस्थित रहीं।






