Breaking
- MBBS Internship Stipend: छत्तीसगढ़ में मेडिकल इंटर्न्स का बढ़ा स्टाइपेंड, अब ...
- Road Crisis: अबूझमाड़ के गुमियाबेड़ा गांव में 30 साल से सड़क का इंतजार, हर बा...
- Human Trafficking: 10 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, ₹1.48 करोड़ नकद जब्त; 5 म...
- Chhattisgarh Hockey League: पहले सीजन के लिए छह क्षेत्रीय टीमें होंगी तैयार, ...
- Industrial Development: धमतरी में 96 MSME इकाइयों के लिए फ्लैटेड फैक्टरी, राज...
- Bastar Flood Alert: मूसलाधार बारिश से बस्तर में बाढ़ जैसे हालात, 9 राहत शिविर...
- Angan Milan Seva: कवर्धा में बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल, उप मुख्यमंत्री व...
- Road Accident: मरकाटोला घाट हादसे में कई लोगों की मौत, मुख्यमंत्री साय ने जता...
- Liquor Smuggling: नकली होलोग्राम से शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क उजागर, 3229 ल...
- PWD Construction Update: बारिश के बाद सड़कों, पुलों और भवनों के काम में आएगी ...
Angan Milan Seva: कवर्धा में बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बच्चों को गोद में उठाकर किया दुलार

कवर्धा, 25 सितंबर 2026। कबीरधाम जिले के मुख्यालय कवर्धा स्थित दर्रीपारा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने फूल और अपनी बनाई चित्रकारी भेंट कर उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री बच्चों के बीच पहुंचे, उन्हें गोद में उठाया, बातचीत की और खिलौने व चॉकलेट भेंट किए।

नन्हे हाथों की चित्रकारी ने खींचा ध्यान
कार्यक्रम में बच्चों की चित्रकारी आकर्षण का केंद्र रही। सैनिक, भगवान शंकर और तिरंगे से जुड़े चित्रों को देखकर उप मुख्यमंत्री ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि कम उम्र में बच्चे जिस तरह अपनी सोच को चित्रों के माध्यम से व्यक्त कर रहे हैं, वह उत्साहजनक है।
महतारी वंदन योजना की राशि के उपयोग की जानकारी ली
उप मुख्यमंत्री ने महिलाओं से ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत मिलने वाली राशि के उपयोग के बारे में जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि वे इस राशि का उपयोग बेटियों के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, नोनी सुरक्षा योजना सहित अन्य जरूरतों में कर रही हैं। कुछ महिलाओं ने राशि को परिवार की आवश्यकताओं में उपयोग करने की जानकारी भी दी।
रंगोली, मेहंदी और पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता
कार्यक्रम में बच्चों के लिए चित्रकला तथा महिलाओं के लिए रंगोली, मेहंदी और पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उप मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और योजना की राशि का उपयोग उपयोगी कार्यों व भविष्य की योजनाओं में करने वाली माताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। लाभार्थी लक्ष्मी साहू और नंद रानी साहू ने भी अपने अनुभव साझा किए।






