Breaking
- Shaheed Park Jagdalpur: शहर के पुराने शहीद पार्क का होगा कायाकल्प, महापौर ने ...
- Underbridge Issue: तीन साल से अधूरे गौरीनगर और रेलवे स्टेशन अंडरब्रिज, लोगों ...
- Korba Pond Tragedy: तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां डूबीं, तीनों के शव...
- GPM Seva Sankalp News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जले दो लाख ‘आशीर्वाद के दीप’...
- Balodabazar Seva Sankalp News: सवा लाख दीपों से जगमगाया विवेकानंद सरोवर, बलौद...
- Eco-Friendly Ganeshotsav: रायपुर में गणेश पंडालों के बीच चला स्वच्छता जागरूकत...
- Jagdalpur Clash: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव को लेकर विवाद, कांग्रेस-भाज...
- Mobile Theft Syndicate: रायपुर में अंतर्राज्यीय मोबाइल लूट-चोरी गिरोह का खुला...
- Indravati Tiger Reserve: चार दशक बाद पर्यटकों के लिए खुलेगा इंद्रावती टाइगर र...
- CGPSC Exam Controversy: 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू पर सवाल, ...
Balodabazar Seva Sankalp News: सवा लाख दीपों से जगमगाया विवेकानंद सरोवर, बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत

बलौदाबाजार, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के अवसर पर बलौदाबाजार जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई। अभियान के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जिलेभर में लगभग 11 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। जिला मुख्यालय की चौपाटी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

शहीद वीर नारायण सिंह चौक से निकली रैली
मुख्य कार्यक्रम से पहले राजस्व मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने शहीद वीर नारायण सिंह चौक पहुंचकर वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ चौक से चौपाटी तक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
सवा लाख दीयों से जगमगाया विवेकानंद सरोवर
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विवेकानंद सरोवर रहा, जहां करीब सवा लाख दीयों से परिसर को सजाया गया। सरोवर के आसपास पेड़ों पर रंग-बिरंगी रोशनी की सजावट की गई। जल में दिखाई देती दीपों की रोशनी ने पूरे वातावरण को आकर्षक बना दिया। बड़ी संख्या में शहरवासी इस आयोजन को देखने पहुंचे।
देशभक्ति गीतों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान आर्केस्ट्रा टीम ने देशभक्ति गीत और भजन प्रस्तुत किए। इसी दौरान राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने भी गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा भावना, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को बढ़ाने का प्रयास है।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, कलेक्टर, एसपी, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत सीईओ सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।






