Breaking
- Eklavya School Case: छात्र की मौत के बाद परिजनों ने कलेक्ट्रेट के सामने दिया ...
- Raipur State Job Fair 2026: 7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 8,7...
- Flood Alert: महानदी का जलस्तर बढ़ा, शिवरीनारायण में प्रशासन अलर्ट; बैराज-पुल ...
- PM Shri School: चनाट की प्राथमिक शाला का बदला स्वरूप, आधुनिक सुविधाओं से बच्च...
- Bastar Flood Relief: बाढ़ प्रभावितों से मिले CM साय, हर परिवार को 10 हजार की ...
- Asian Games 2026: स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी को CM साय देंगे 51 लाख की प्रोत...
- Chhattisgarh Hockey League: पहले दिन 223 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल, 6 टीमों क...
- Crime News: साली को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में जीजा प्रदीप मिश्रा गिरफ्तार
- Chaprid Angan Milan: आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बच्चो...
- Raipur Junior Doctors Strike: स्टाइपेंड बढ़ने के बाद भी हड़ताल जारी, 17 सूत्र...
Bastar Flood Relief: बाढ़ प्रभावितों से मिले CM साय, हर परिवार को 10 हजार की अतिरिक्त सहायता की घोषणा

रायपुर, 28 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के डोंगाघाट पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और बाढ़ से हुए नुकसान एवं राहत व्यवस्था की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है और जरूरत के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

हर प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की अतिरिक्त मदद
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए कहा कि शासन के प्रावधानों के तहत मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त प्रत्येक प्रभावित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे और आकलन तेजी से पूरा कर पात्र परिवारों तक सहायता राशि जल्द पहुंचाई जाए। मकान और घरेलू सामान के साथ फसल, पशुधन और अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान का भी आकलन करने को कहा गया।
इंद्रावती नदी के जलस्तर का लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने इंद्रावती पुल पहुंचकर नदी के जलस्तर और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से बारिश, बाढ़ की स्थिति, प्रभावित गांवों एवं शहरी क्षेत्रों और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने संवेदनशील और निचले इलाकों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम एवं जलस्तर में बदलाव पर नजर रखी जाए और जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव दलों को तत्काल सक्रिय किया जाए।
राहत व्यवस्था में भोजन-पानी और दवाइयों पर जोर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों तक भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और अन्य जरूरी सामग्री समय पर पहुंचाई जाए। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने को कहा गया।
बाढ़ का पानी उतरने के बाद स्वास्थ्य और स्वच्छता पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ का पानी कम होने के बाद स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी चुनौतियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, जलस्रोतों की सफाई और आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के साथ जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य टीमों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य शिविर लगाने और दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राहत कार्य बाढ़ का पानी उतरने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि प्रभावित परिवारों के सामान्य जीवन में लौटने तक आवश्यक सहायता जारी रखी जाएगी।
सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ : CM साय
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। लोगों की सुरक्षा, राहत और जीवन को जल्द सामान्य करना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी तरह की शिथिलता न हो और कोई भी पात्र परिवार सहायता से वंचित न रहे।
इस दौरान महापौर संजय पाण्डेय, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, कमलचंद्र भंजदेव सहित जनप्रतिनिधि और कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बी.एन. मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।






