Breaking
- Kanker POCSO Case: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 10 हजार रुपय...
- Bastar Tourism: 41 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने देखी बस्तर की बदली तस्वीर, राज्...
- Mahanadi Water Dispute: अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा की उच्चस्तर...
- Chhattisgarh Transport Record: 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के निः...
- Chhattisgarh Heritage Tourism: पुरातात्विक स्थलों पर बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं,...
- Chhattisgarh Senior Citizens: वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा ह...
- Raipur Municipal Corporation: OTS योजना से बकाया संपत्तिकर निपटाने का फैसला, ...
- Bastar Olympics 2026: 1 अक्टूबर से शुरू होगा पंजीयन, नवंबर में विकासखंड स्तर ...
- Nasha Mukti Padyatra: देवेंद्र नगर से लाल चौक तक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...
- Chhattisgarh Cabinet: अतिथि व्याख्याता नीति में नए प्रावधान, पूर्व अग्निवीरों...
Bastar Tourism: 41 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने देखी बस्तर की बदली तस्वीर, राज्यपाल ने कहा- सकारात्मक बदलाव देश-दुनिया तक पहुंचाएं

रायपुर, 1 अक्टूबर 2026। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद का प्रभाव समाप्त होने के बाद केंद्र और राज्य सरकार क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है, वहीं कौशल प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के साथ बस्तर में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है और भय का वातावरण धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बस्तर में दिखाई दे रहे इन सकारात्मक बदलावों को देश और विदेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

राज्यपाल रमेन डेका ने यह बात दिल्ली से छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के दल से मुलाकात के दौरान कही। ये सभी इन्फ्लुएंसर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर में नक्सलवाद के प्रभाव के बाद आए बदलाव, विकास कार्यों, स्थानीय जनजीवन और पर्यटन की संभावनाओं को करीब से जाना और समझा।
इन्फ्लुएंसर ने राज्यपाल को बताया कि उन्होंने बस्तर में तीन दिन बिताए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया और नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों तथा गांवों का भ्रमण कर वहां की वर्तमान स्थिति को देखा। उन्होंने बताया कि मीडिया के माध्यम से उन्हें छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्त होने और बस्तर में हो रहे बदलावों की जानकारी मिली थी। इन्हीं बदलावों को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने के उद्देश्य से वे बस्तर पहुंचे।
इन्फ्लुएंसर ने कहा कि बस्तर में उन्हें शांति और सुकून का अनुभव हुआ। यहां की प्राकृतिक सुंदरता ने उन्हें विशेष रूप से आकर्षित किया। उन्होंने सड़क संपर्क में हुए सुधार के साथ प्रभावित लोगों के पुनर्वास और रोजगार के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी देखा। उनका कहना था कि बस्तर में जितने बदलाव की उन्होंने कल्पना की थी, उससे कहीं अधिक सकारात्मक परिवर्तन उन्हें देखने को मिला। वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से इन अनुभवों को देश-दुनिया तक पहुंचाएंगे, ताकि बस्तर को लेकर बनी पुरानी धारणाएं दूर हों और अधिक लोग यहां पर्यटन के लिए आएं।
राज्यपाल ने कहा कि बस्तर के बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ा है। जो बच्चे पहले स्कूल नहीं जाते थे, वे अब नियमित रूप से स्कूल जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं के जरिए गांवों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। बस्तर के शहरों और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर बढ़ने से विकास की गति तेज होगी और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक सौमिल रंजन चौबे ने बताया कि दिल्ली से 41 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। इनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पांच करोड़ से अधिक लोग जुड़े हुए हैं। इन्फ्लुएंसर ने बस्तर में नक्सलवाद के प्रभाव के बाद हुए बदलाव और विकास कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से देखा है। अब वे अपने सोशल मीडिया माध्यमों से इन अनुभवों को साझा करेंगे।






