Breaking

बड़ी खबर: जांजगीर जेल से फरार बंदी मामला—लापरवाह जेल प्रहरी बर्खास्त, आरोपी की तलाश तेज

Chhattisgarh RRT News Desk 09 November 2025

post

जांजगीर-चांपा। जिला जेल जांजगीर से फरार हुए विचाराधीन बंदी के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। फरार आरोपी की सुरक्षा में तैनात जेल प्रहरी की लापरवाही उजागर होने पर उसे तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है।

Advertisement


कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा द्वारा प्रहरी की ड्यूटी में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रहरी के विरुद्ध प्रतिवेदन तैयार कर आवश्यक विभागीय कार्रवाई की गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, धोखाधड़ी के मामले में आरोपी पंचराम निषाद उर्फ पंचू (37 वर्ष) पिता गणेश राम निषाद, निवासी ग्राम चंदेली, थाना चंद्रपुर (वर्तमान पता – संतोषी मंदिर के पास, सरायपाली, जिला महासमुंद) को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल जांजगीर में निरुद्ध किया गया था।


उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया था, जहाँ उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी जेल प्रहरी भुनेश्वर सिंह पैकरा, जिला जेल खोखरा भांठा, जांजगीर को दी गई थी।


बताया जा रहा है कि प्रहरी द्वारा ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण दिनांक 08 नवम्बर 2025 को आरोपी पंचराम निषाद अस्पताल से फरार होने में सफल हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।


जांच पूरी होने के बाद जेल प्रहरी भुनेश्वर सिंह पैकरा को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है और जिले की सीमाओं पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

You might also like!