Breaking

बंटी–बबली का कारनामा: यात्रा के नाम पर वसूले लाखों रुपये, घर में ताला जड़ पति–पत्नी फरार

Chhattisgarh 11 November 2025

post

बिलासपुर। शहर में एक दंपत्ति ने यात्रा कराने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। आरोपी पति–पत्नी ने धार्मिक यात्रा का झांसा देकर कई लोगों से एडवांस राशि वसूल की और फिर अचानक अपने घर में ताला लगाकर फरार हो गए। जब पीड़ित लोग पैसे या यात्रा की जानकारी लेने पहुंचे तो पता चला कि घर बंद है और मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिए गए हैं।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, आरोपी दंपत्ति ने कुछ महीने पहले एक निजी संस्था के नाम पर धार्मिक यात्राओं का प्रचार–प्रसार किया था। उन्होंने कई लोगों से कश्मीर, हरिद्वार और बद्रीनाथ यात्रा के लिए बुकिंग के नाम पर 20–20 हजार रुपये तक वसूले। शुरुआत में सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन जैसे ही यात्रा की तारीख नज़दीक आई, दोनों अचानक लापता हो गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी पति–पत्नी पिछले कुछ दिनों से इलाके में नहीं दिखे। पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ठगी का शिकार हुए लोगों की संख्या और कुल रकम का आंकलन किया जा रहा है।

You might also like!