Breaking

CG BREAKING : बिजली विभाग के अफसरों और नगर पंचायत लेखापाल समेत 4 रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

Chhattisgarh 20 March 2026 (34)

post

CG BREAKING : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी और दोहरी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बिलासपुर एसीबी की टीम ने जिले के दो अलग-अलग सरकारी दफ्तरों में एक साथ दबिश देकर कुल चार लोगों को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 

Advertisement


पहली बड़ी कार्रवाई जांजगीर के छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (CSEB) ग्रामीण कार्यालय में हुई। यहाँ पदस्थ जूनियर इंजीनियर (JE) राजेंद्र शुक्ला, असिस्टेंट इंजीनियर (AE) विजय नोरगे और एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने मिलकर ग्राम खोखसा के एक व्यवसायी से उनके फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट में ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के नाम पर 35 हजार रुपये की मोटी रकम की मांग की थी। जैसे ही प्रार्थी ने पैसे सौंपे, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने तीनों को धर दबोचा। इसी दौरान दूसरी टीम ने नवागढ़ नगर पंचायत में धावा बोला, जहाँ लेखापाल प्रकाश जायसवाल को ठेकेदार के बिल भुगतान का चेक जारी करने के एवज में 8 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।


एसीबी के अनुसार, दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने पहले बिलासपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसका गोपनीय सत्यापन करने के बाद आज योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया। पकड़े गए चारों आरोपियों के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है और उनके हाथ रंगीन पानी से धुलवाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं।

You might also like!