Breaking

CG BREAKING : तमनार के बाद अब लैलूंगा में अफीम का खेल खत्म, 2 डिसमिल में लहलहा रही फसल को पुलिस ने किया नष्ट; 2 गिरफ्तार

Chhattisgarh RRT News Desk 23 March 2026

post

CG BREAKING : रायगढ़ :छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध नशे की खेती के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। तमनार में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद अब लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम नवीन घाटगांव में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ हुआ है। इस बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Advertisement


संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर मारा छापा

प्रशासन को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नवीन घाटगांव में अनाज की आड़ में प्रतिबंधित पोस्ता की फसल उगाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की एक संयुक्त टीम गठित की गई। जब टीम ने मौके पर दबिश दी, तो लगभग 2 डिसमिल भूमि पर अवैध रूप से पोस्ता की फसल लहलहाती पाई गई। 


साधराम और अभिमन्यु पहुंचे सलाखों के पीछे

इस अवैध धंधे में शामिल दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साधराम नागवंशी और अभिमन्यु नागवंशी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों उक्त भूमि पर अवैध खेती को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


बड़े सिंडिकेट की तलाश में जुटी पुलिस

लगातार तमनार और अब लैलूंगा में अफीम की खेती मिलने से कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि, इन फसलों के बीज (स्रोत) कहाँ से आए? इस अवैध खेती का मुख्य उद्देश्य और खरीदार कौन हैं? क्या जिले में कोई बड़ा अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है?

You might also like!