Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फैसला: 3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर ब्रेक

CG BREAKING । रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी महत्वपूर्ण अभियानों को समय पर पूरा करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 5.50 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर अगले तीन माह के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

आदेश में क्या है खास?
सभी सरकारी कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश (CL) और अर्जित अवकाश (EL) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की उप सचिव अंशिका पांडे द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के कार्य से अनुपस्थित रहता है, तो उसे 'सर्विस ब्रेक' माना जाएगा। यह आदेश केवल मंत्रालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, निगमों, मंडलों और अन्य स्वायत्त संस्थाओं पर समान रूप से लागू होगा।







