Breaking
- चक्रवात 'अर्नब' की बारिश और तेज हवाओं के बीच 15 किमी पैदल चले स्कूली बच्चे, अ...
- Youth Conclave at NIT Raipur: विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, उप मुख्यमंत...
- Dweepti Yojana Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी 'सोलर दीदी', द्व...
- CG Anti-Drugs Campaign: नशे के अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को...
- Surajpur Development News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर को दी 232 कर...
- Cyclone Arnab Impact: लैंडफॉल के बाद और खतरनाक हुआ महाचक्रवात 'अर्नब', छत्तीस...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- सराफा व्यापारी से 50 लाख की सनसनीखेज लूट, जंगल के बीच 6 बदमाशों ने डंडे से हम...
- Surakshit Bachpan Abhiyan Raipur: रायपुर के 21 विद्यालयों में चला 'सुरक्षित ब...
CG BREAKING : रायगढ़ में पुलिस की बड़ी रेड: तरबूज की आड़ में हो रही अफीम की खेती का भंडाफोड़

CG BREAKING : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ तमनार क्षेत्र के आमाघाट में अफीम की खेती के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जब टीम ने मौके पर दबिश दी, तो नजारा चौंकाने वाला था। आरोपियों ने करीब डेढ़ एकड़ के खेत में अफीम की नशीली फसल लगा रखी थी। शातिराना अंदाज में इस काले कारोबार को छिपाने के लिए बाकायदा जमीन को तरबूज और ककड़ी की खेती के नाम पर किराए पर लिया गया था, ताकि बाहर से देखने पर किसी को भी भीतर उग रही अफीम की फसल का अंदाजा न हो सके।
इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से झारखंड निवासी आरोपी मार्शल सांगां को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस अब इस बात की कड़ाई से तफ्तीश कर रही है कि इस अवैध फसल की सप्लाई कहाँ होनी थी और इस अंतरराज्यीय सिंडिकेट के पीछे और कौन-कौन से रसूखदार चेहरे शामिल हैं।







