Breaking

CG BREAKING : टोयोटा कार से 32 लाख और सिरपुर में 15 लाख जब्त, 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Chhattisgarh 20 March 2026 (49)

post

CG BREAKING : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध धन के लेन-देन के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिला पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 47 लाख 50 हजार रुपये की संदिग्ध राशि बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने कुल चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Advertisement


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टोयोटा कार में बड़ी मात्रा में कैश ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर बसना थाना पुलिस ने पालसपाली के पास घेराबंदी कर वाहन की तलाशी ली। कार से 32 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद हुए। वाहन में सवार आशु बंसल और महेंद्र चौहान इस राशि के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने रकम जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


वहीं, दूसरी ओर बलौदा थाना क्षेत्र के सिरपुर इलाके में पुलिस ने संदिग्धों की चेकिंग के दौरान 15 लाख रुपये की अवैध राशि जब्त की। इस मामले में केशव अग्रवाल और नरेश अग्रवाल को पकड़ा गया है। 


महासमुंद पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत कार्रवाई की गई है। जब्त की गई कुल 47.50 लाख की राशि को अग्रिम जांच के लिए आयकर विभाग के सुपुर्द किया जा रहा है।

You might also like!