Breaking
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
- Raipur Education News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा को आसान बना रहा ऑड...
- Chennai Tourism News: दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की दस्तक, 130...
- Raigarh Property News: महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, शुल्...
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
CG Cake & Bakery Factory: क्रिसमस–न्यू ईयर से पहले रायपुर में खाद्य विभाग का छापा, केक-बेकरी फैक्ट्रियों में मिली खामियां
ब्रेड, केक और कुकीज के लिए गए नमूने, गंदगी मिलने पर एक फैक्ट्री सील, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

CG Cake & Bakery Factory | रायपुर:

क्रिसमस और नव वर्ष से पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खाद्य विभाग की कार्रवाई से बेकरी उद्योग में हड़कंप मच गया। खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने शहर की कई नामी केक व बेकरी फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया, जहां खाद्य सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां पाई गईं।
त्योहारों के दौरान केक एवं बेकरी उत्पादों की मांग बढ़ जाती है और इसी को देखते हुए खाद्य विभाग द्वारा यह विशेष जांच अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न फैक्ट्रियों से खाद्य नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नोटिस जारी किए।
खाद्य विभाग की टीम ने मेसर्स ए-1 बेकरी, मालवीय रोड से स्पंज केक और ब्रेड के दो विधिक नमूने लिए और सुधार सूचना का नोटिस दिया।
वहीं लक्ष्मी फूड प्रोडक्ट, समता कॉलोनी से केक मिक्स, शुगर बॉल्स, जीरा कुकीज और बटर लच्छा कुकीज के चार नमूने लिए गए।
निरीक्षण के दौरान एक फर्म की मशीनरी में भारी गंदगी पाए जाने पर उसे एक सप्ताह के लिए सील कर दिया गया तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा ओवेन शेफ, कटोरा तालाब से लूज केक का नमूना लिया गया।
आरना बेकर्स प्रा. लिमिटेड, जरौदा से चॉकलेट कुकीज, कोकोनट कुकीज, अंजवाईन कुकीज, मिल्क रस्क टोस्ट, प्लेन रस्क टोस्ट और लूज मैदा के नमूने एकत्र किए गए।
मैड बेकर्स, कोटा रायपुर से डबल चोको चिप्स कुकीज और लूज ड्राई वेनिला केक के विधिक नमूने लिए गए और सभी को सुधार सूचना का नोटिस जारी किया गया।
इस पूरी कार्रवाई में कुल 15 विधिक और 2 सर्विलांस नमूने लिए गए हैं। सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और नियम 2011 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।







