CG Crime : बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सोलर पोल लगाने के नाम पर रायपुर के अधिवक्ता विनीत तिवारी से 1 करोड़ 33 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने अधिवक्ता को सोलर पोल लगाने का ठेका दिलाने का लालच दिया था, जिसे सच मानकर वे उनके झांसे में आ गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी संतोष कर्ण, गोपाल वैष्णव और उनके अन्य साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को फर्जी दस्तावेजों और झूठे आश्वासनों के आधार पर निवेश के लिए तैयार किया और फिर करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया। फिलहाल, सिरगिट्टी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।








