Breaking

CG Crime : डेढ़ साल के मासूम की हत्या: खाना नहीं मिलने पर पिता ने सिर पर मारा ईट

Chhattisgarh 25 March 2026 (39)

post

CG Crime : जांजगीर चांपा जिले के ग्राम हिर्री पिता शिवाजी केवट ने अपने ही डेढ़ साल के बच्चे के ऊपर सिर पर ईट से हमला कर हत्या की है। मौके ओ पहुंचे पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement


मिली जानकारी अनुसार, बुधवार की सुबह 10 बजे आरोपी शिवाजी केवट (32 वर्ष) अपनी पत्नी से खाना मंगा नहीं मिलने पर गुस्से आ गया और खाट में लेटा डेढ़ साल का मासूम बच्चा अनुराग को अपने साथ लेकर घर के पास ही ईट से उसके सिर पर हमला कर हत्या कर दी। वही बचाव के लिए पहुंची बच्चे की दादी को भी ईट से हमला कर घायल कर दिया।


परिजनों के मुताबिक इसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है पागलों की तरह करता है। जिसका मेंटल अस्पताल में इलाज भी चल रहा है हर 6 महीनों में इंजेशन लगता है इस बार नहीं लगा था। 


घटना की जानकारी पामगढ़ पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और आरोपी शिवाजी को हिरासत में लिया गया। 

You might also like!