Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
CG CRIME : महासमुंद में नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई: तरबूज की खेप में छिपा था 1.12 करोड़ का गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

CG CRIME : महासमुंद: नशे के सौदागरों के खिलाफ महासमुंद पुलिस को एक बड़ी और ऐतिहासिक कामयाबी मिली है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर उड़ीसा से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

तरबूज की आड़ में मौत का सामान
तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए शातिराना तरीका अपनाया था। एक पिकअप वाहन में ऊपर से तरबूज भरे हुए थे, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन जब पुलिस ने तलाशी ली, तो तरबूज के नीचे छिपाकर रखा गया 2 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
पायलटिंग कार भी हुई फेल
पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए तस्करों ने एक कार से पायलटिंग भी करवाई थी, जो मुख्य वाहन के आगे चलकर रास्ते की निगरानी कर रही थी। हालांकि, पुलिस की सटीक मुखबिरी और सतर्कता के आगे तस्करों की यह चालाकी धरी की धरी रह गई। पुलिस ने मुख्य पिकअप वाहन के साथ-साथ पायलटिंग कर रही कार को भी जब्त कर लिया है।
6 राज्यों के आरोपी, करोड़ों की संपत्ति जब्त
पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।







