Breaking
- प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच...
- Good Governance News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन...
- बस के अंदर फांसी पर लटकी मिली कंडक्टर की लाश, मचा हड़कंप
- जय अंबे स्वीट्स, जनता स्वीट्स और स्वीट हार्ट सील, छापे में मिठाइयों में कीड़े...
- छत्तीसगढ़ में लापरवाह अधिकारियों को लेकर शासन गंभीर, PWD के 13 अधिकारियों को ...
- रायपुर में 53 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार; गीजर और खि...
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्मा...
- गोवंश हत्या के आरोपियों का शहर में निकाला जुलूस, एक दिन पहले थाने का हुआ था घ...
- ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी: वन मंत्री केदार कश्यप
- Accident News: कोरबा में तेज रफ्तार बुलेट का कहर:जसगीत गाने जा रही दो महिलाओं...
CG Crime: आंख बंद करो, तुम्हारे लिए सरप्राइज है बोला और रेत दिया छात्र का गला; दो गिरफ्तार

हसौद : जांजगीर-चांपा के ग्राम हसौद में शनिवार को एक छात्र पर चाकू से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल छात्र सरस्वती शिशु मंदिर हसौद में कक्षा 6वीं में पढ़ता है। पुलिस ने छात्र पर हमला करने वाले गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 11:45 बजे छुटटी होने के बाद शाहिल कुमार रोज की तरह स्कूल से साइकिल पर घर लौट रहा था। रास्ते में नकटा पार तालाब के पास गांव के ही दो युवक गोकुल साहू और बादल सागर उससे मिले। गोकुल ने उसे रोककर कहा कि “आंख बंद करो, तुम्हारे लिए सरप्राइज है” जैसे ही छात्र ने आंख बंद की, गोकुल ने अचानक चाकू से उसके गले और हाथ की उंगलियों पर हमला कर दिया।
लोगों ने घायल को पहुंचाया घर
इसी दौरान बादल सागर ने भी उसके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की। अचानक हुए इस हमले से छात्र बुरी तरह घायल हो गया और उसके गले से खून बहने लगा। घटना स्थल से गुजर रहे ग्राम के ही यशवंत पटेल ने घायल छात्र को देखकर तत्काल उसके घर पहुंचाया। परिजनों को जानकारी मिलते ही मां अपने बेटे को लेकर तत्काल थाना हसौद पहुंचीं और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्चे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज किया गया।
आरोपी युवक गिरफ्तार
हसौद पुलिस ने छात्र की मां की शिकायत पर आरोपी गोकुल साहू और बादल सागर के खिलाफ धारा 307, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। इस घटना से ग्राम में भय और आक्रोश का माहौल है।





_m.webp)
_m.webp)
