Breaking
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
CG Ration Card: नया राशन कार्ड बनवाने का पोर्टल खुला, आधार-बैंक खाते समेत देनी होगी जरूरी जानकारी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में नया राशन कार्ड बनवाने और पुराने राशन कार्ड में संशोधन कराने के लिए खाद्य विभाग का ऑनलाइन पोर्टल फिर से खोल दिया गया है। आवेदकों को अब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। नए राशन कार्ड के आवेदन में करीब 40 अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी मांगी जा रही है।

नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारी के साथ आधार नंबर, बैंक खाता नंबर और जाति प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया में परिवार के सदस्यों से जुड़ी जानकारी समेत अन्य जरूरी विवरण भी मांगे जा रहे हैं। विभाग की ओर से निर्धारित प्रारूप में सभी जानकारी सही तरीके से भरना जरूरी होगा, ताकि आवेदन की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न आए।
नए राशन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर आवेदन पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज और उनकी स्कैन कॉपी तैयार रखने की सलाह दी गई है।







