CG NEWS : बिलासपुर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत मंगला धूरीपारा क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 9वीं के एक नाबालिग छात्र ने अपने घर की छत पर स्थित आम के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र बीते दो महीनों से स्कूल नहीं जा रहा था, हालांकि आत्मघाती कदम उठाने के स्पष्ट कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।








