Breaking
- चक्रवात 'अर्नब' की बारिश और तेज हवाओं के बीच 15 किमी पैदल चले स्कूली बच्चे, अ...
- Youth Conclave at NIT Raipur: विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, उप मुख्यमंत...
- Dweepti Yojana Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी 'सोलर दीदी', द्व...
- CG Anti-Drugs Campaign: नशे के अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को...
- Surajpur Development News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर को दी 232 कर...
- Cyclone Arnab Impact: लैंडफॉल के बाद और खतरनाक हुआ महाचक्रवात 'अर्नब', छत्तीस...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- सराफा व्यापारी से 50 लाख की सनसनीखेज लूट, जंगल के बीच 6 बदमाशों ने डंडे से हम...
- Surakshit Bachpan Abhiyan Raipur: रायपुर के 21 विद्यालयों में चला 'सुरक्षित ब...
CG NEWS : सावधान! टैक्स नहीं पटाया तो चौराहे पर दिखेगा नाम; बागबाहरा नगर पालिका ने वसूली के लिए अपनाया कड़ा रुख

CG NEWS : महासमुंद। नगर पालिका परिषद बागबाहरा ने बकाया टैक्स वसूली के लिए कड़ा रुख अपनाया है। लंबे समय से संपत्ति कर और जल कर दबाए बैठे डिफाल्टरों को सबक सिखाने के लिए प्रशासन ने उनके नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और चौक-चौराहों पर बड़े बकायादारों की सूची चस्पा कर दी गई है, जिसमें कई रसूखदार नाम शामिल हैं।

सूची में सरकारी दफ्तर और बड़े व्यापारी शामिल
नगर पालिका द्वारा जारी इस सूची में कुल 46 बड़े बकायादारों के नाम हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में केवल निजी संस्थान या व्यापारी ही नहीं, बल्कि शासकीय कार्यालय भी शामिल हैं।
सूची के अनुसार, वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय पर नल कनेक्शन का बड़ा बकाया है। अनुमोदित विपणन संघ पर भी लाखों रुपये का संपत्ति कर बकाया होने का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा शहर के कई नामचीन व्यापारी और प्रभावशाली व्यक्तियों के नाम भी इस 'डिफाल्टर लिस्ट' की शोभा बढ़ा रहे हैं।
वसूली के लिए रणनीति
नगर पालिका प्रशासन का मानना है कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद कई लोग टैक्स जमा करने में रुचि नहीं ले रहे थे। नामों को सार्वजनिक करने से बकायेदारों पर सामाजिक और मनोवैज्ञानिक दबाव बनेगा, जिससे लंबित फंड जल्द प्राप्त हो सकेगा।







