Breaking

CG NEWS : महानदी पुल में मिली युवक की लाश

Chhattisgarh 20 March 2026 (41)

post

CG NEWS : आरंग। रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारागांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आज सुबह नेशनल हाईवे 53 पर स्थित महानदी पुल के नीचे एक युवक की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान पारागांव निवासी प्रेमलाल पाल (18 वर्ष), पिता राजाराम पाल के रूप में की गई है।

Advertisement


मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमलाल कल शाम अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। वही आज सुबह महानदी पुल के नीचे उसका शव मिल है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण काफी समय से मानसिक तनाव में था। मौत से पहले प्रेमलाल ने अपने भाई को व्हाट्सएप पर अपनी परेशानियों के बारे में मैसेज किया था।


पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

You might also like!