Breaking

CG News: सुशासन तिहार 2026: जन समस्या निवारण शिविर में दो भाई-बहनों का बना ड्राइविंग लाइसेंस मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार

Chhattisgarh 03 May 2026

post

CG News: रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनहित में आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कठिया में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्राम नवागांव निवासी दो भाई-बहन सुश्री खुशबू साहू एवं श्री पूनम कुमार साहू का लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस मौके पर ही बनाकर प्रदान किया गया।

Advertisement


सुश्री खुशबू साहू ने बताया कि वे लंबे समय से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहती थीं, लेकिन लाइसेंस केंद्र दूर होने के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में आवेदन करने के साथ ही आज उन्हें तत्काल लाइसेंस प्राप्त हुआ। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।


इसी प्रकार पूनम कुमार साहू ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने के कारण उन्हें कॉलेज आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर में उनका लर्निंग लाइसेंस बन जाने से अब उन्हें राहत मिली है। उन्होंने भी इस पहल के लिए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

You might also like!