Breaking

CG News : रिंग रोड-2 पर धधकी कबाड़ की दुकान: दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

Chhattisgarh RRT News Desk 25 March 2026

post

CG News : बिलासपुर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत रिंग रोड-2 स्थित भाटिया पेट्रोल पंप के सामने एक कबाड़ की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस व दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। 

Advertisement


सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर फाइटर्स ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।


 बताया जा रहा है कि दुकान के ऊपर स्थित घर के किचन में खाना बनाने का काम चल रहा था और उसी दौरान नल का मोटर भी चालू था, जिसमें अचानक हुए शॉर्ट सर्किट ने चिंगारी भड़का दी और नीचे स्थित कबाड़ की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच कर रही है।

You might also like!