CG News : महासमुंद जिले के खल्लारी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन रोपवे टूटने से बड़ा हादसा, हादसे में 28 वर्षीय महिला की हादसे में मौत हो गई, वही 4 गंभीर घायलों को प्रारंभिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह 10 से 11 बजे के बीच माता खल्लारी के दर्शन को रायपुर टिकरापारा, राजा तालाब रायपुर और दलदल सिवनी के परिवार माता के दर्शन को रोपवे पर चढ़े हुए थे, खल्लारी माता मंदिर की ओर से एक रोपवे जो लगभग 6 से 7 सौ फिट ऊपर से नीचे आ रही थी जिसमें 7 लोग बैठे थे वहीं एक रोपवे नीचे से ऊपर जा रही थी। नीचे की रोपवे लगभग 30 से 35 फिट ऊपर जा चुकी थी और ऊपर से नीचे के ओर आ रही रोपवे वह लगभग 100 फिट ऊपर रही होगी, इसी बीच रोपवे की तार की डोर टूट गई और ऊपर से नीचे आ रही रोपवे वह पहाड़ के नीचे एक बड़े से चट्टान में जा गिरी जिसमें सवार 7 लोग सवार थे जिनमें से एक 28 वर्षीय महिला आयुषी साठकर की मौत हो गई।
वहीं रोपवे में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं नीचे की रोपवे में सवार 10 लोगों से भरा रोपवे लगभग 20 से 25 फिट ऊपर से धड़ाम से नीचे आकर गिर गया जिसमें सवार लोगों को भी चोट आई लेकिन वह बहुत गंभीर स्थिति में नहीं हैं।
हादसे के बाद पूरे मंदिर क्षेत्र के इलाके ने अफरातफरी मच गई तत्काल पुलिस और एंबुलेश और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा पहुंचाया गया जहां से 4 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। हादसे के पीछे की क्या वजह रही है इस पर जिला कलेक्टर ने तत्काल जांच के आदेश दे दिये हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर रवि साहू, एस डी एम नमिता मॉर्केले सहित प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पहुंच गए थे।








