Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
CG NEWS : छत्तीसगढ़ से लाल आतंक का सफाया! डिप्टी CM विजय शर्मा बोले- पापा राव के सरेंडर के साथ खत्म हुआ नक्सलवाद

CG NEWS : रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो प्रदेश के इतिहास को हमेशा के लिए बदल देगी। राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने घोषणा की है कि खूंखार नक्सली कमांडर पापा राव के आत्मसमर्पण के साथ ही छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा हो गया है।

अंतिम किले का पतन: 17 साथियों और AK-47 के साथ सरेंडर
दशकों तक सुरक्षाबलों के लिए सिरदर्द रहे और 25 लाख के इनामी नक्सली पापा राव के सरेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार पापा राव अपने 17 सक्रिय साथियों के साथ अगले कुछ घंटों में बीजापुर पहुंच सकता है। समर्पण के दौरान वह AK-47 और अन्य घातक हथियारों का जखीरा पुलिस को सौंपेगा। बीजापुर के बाद उसे जगदलपुर ले जाया जाएगा, जहां बस्तर रेंज के IG पी. सुंदरराज के समक्ष वह आधिकारिक रूप से हथियार डालेगा।
विजय शर्मा का बयान: बस्तर में शांति के नए युग की शुरुआत
गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस घटनाक्रम को छत्तीसगढ़ सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि पापा राव जैसे शीर्ष नेतृत्व का आत्मसमर्पण करना इस बात का प्रमाण है कि विकास और सुरक्षा की नीति ने आतंक की कमर तोड़ दी है।







