Breaking

CG News : ACB का कड़ा एक्शन, रेंजर और डिप्टी रेंजर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Chhattisgarh 27 March 2026 (48)

post

CG News : बिलासपुर संभाग के अंतर्गत मुंगेली जिले में ACB ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के दो रसूखदार अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव ने एक पुराने प्रकरण में चालान जल्द पेश करने और जब्त किए गए वाहन को वापस करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

Advertisement


 पीड़ित की शिकायत पर जाल बिछाते हुए एसीबी की टीम ने दबिश दी और जैसे ही रेंजर और डिप्टी रेंजर ने 50 हजार रुपये की नकदी स्वीकार की, टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। फिलहाल एसीबी की टीम दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और उनके ठिकानों की जांच में जुट गई है।

You might also like!