CG NEWS : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शादी के महज 13 दिन बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्राम खैरझिटी निवासी नूतन दीवान का विवाह 11 मार्च को मगरलोड के करेली छोटी निवासी कामेश के साथ हुआ था। है।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष ने पति कामेश पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि शादी के बाद से ही नूतन के साथ मारपीट की जा रही थी और आरोपी ने मौत के असली कारणों को छिपाने की कोशिश की है। सूचना पर पहुंची मगरलोड पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के आधार पर ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।








