Breaking

CG News : शादी की खुशियां मातम में बदलीं: सिलेंडर ब्लास्ट से 20 लाख का सामान खाक, बाल-बाल बचीं कई जानें

Chhattisgarh RRT News Desk 23 March 2026

post

CG News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के नेहरू नगर स्थित अर्चना विहार में सोमवार तड़के करीब 3 बजे गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि पीड़ित अंकुर कुमार चौबे के घर की दीवारें, दरवाजे और खिड़कियां ताश के पत्तों की तरह बिखर गईं और करीब 18 से 20 लाख रुपये का कीमती सामान, जिसमें टीवी, फ्रिज और हाल ही में हुई शादी का नया सामान शामिल था, पूरी तरह नष्ट हो गया। 

Advertisement


गनीमत रही कि कमरे में रखी एक भारी अलमारी ने धमाके की तीव्रता को रोक लिया, जिससे बगल के कमरे में सो रहे परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल सके, वरना एक बड़ा रिहायशी हादसा हो सकता था। 

You might also like!