Breaking

CG-व्यापम परीक्षा बैठक: अभ्यर्थियों को दिए सख्त निर्देश — आधी बांह वाले हल्के रंग के कपड़े अनिवार्य, कान में आभूषण पहनना वर्जित

Chhattisgarh 07 November 2025

post

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आगामी परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, व्यवस्था और दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement

बैठक में तय किया गया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान आधी बांह वाले हल्के रंग के कपड़े पहनने होंगे। साथ ही कान में आभूषण, गहने या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि यह परीक्षा 9 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और CCTV कैमरों की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा, किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा।

व्यापम ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे दिशा-निर्देशों का पालन करें, अन्यथा उन्हें परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

You might also like!