Breaking

Chaprid Angan Milan: आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बच्चों को पोषण और शिक्षा के प्रति किया जागरूक

Chhattisgarh 28 September 2026

post

चपरीद। आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और बड़ी संख्या में माताओं-बहनों ने सहभागिता की।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों द्वारा बाल गीत और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के लिए पोषण शक्ति सम्मान एवं स्वस्थ शिशु सम्मान भी प्रदान किया गया।

बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पढ़ाई के लिए पहाड़े तथा लिखने का अभ्यास कराने के लिए चौक-पट्टी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और नियमित अध्ययन के महत्व पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में भाजयुमो जिला मंत्री खुलेश साहू, पंच राकेश साहू, जवाहर साहू, मितानिन दीदी, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 की कार्यकर्ता चंद्रकिरण साहू, समोदा नगर पंचायत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपिका साहू, सहायिका वीणा साहू सहित क्षेत्र की माता-बहनें उपस्थित रहीं।

You might also like!