Breaking
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
- Mahasamund News: करेले की उन्नत खेती ने बदली किसान नारायण प्रसाद वर्मा की तस्...
- 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न कर...
- महिला कोष के ऋण से हरमनिया देवी की बदली जिंदगी, किराना-सिंगार दुकान बनी स्वाव...
- Raipur News: नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के भविष्य को मिला...
- Bilaspur News: हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोहेल खान समेत 20 आरोपी ग...
- Dharamjaigarh News: जमीन फर्जीवाड़े में फरार तत्कालीन पटवारी गिरफ्तार, लैपटॉप...
Chest Pain: क्या आपके सीने का दर्द हार्ट अटैक है? 3 आसान स्टेप्स में समझें अंतर

Chest Pai: सीने में दर्द होते ही हम अक्सर सबसे बुरे यानी हार्ट अटैक के बारे में सोचने लगते हैं। लेकिन मेडिकल साइंस कहता है कि सीने में दर्द के पीछे फेफड़ों का इन्फेक्शन या गंभीर एसिडिटी भी हो सकती है। डॉक्टरों ने इसे पहचानने के लिए कुछ खास संकेतों की जानकारी दी है।

1. दिल का दर्द: कब घबराएं?
अगर आपको सीने के बिल्कुल बीच में पत्थर जैसा भारीपन महसूस हो रहा है, तो यह दिल की समस्या हो सकती है।
दर्द कंधे, जबड़े या बाएं हाथ की तरफ जा रहा हो।
बहुत ज्यादा पसीना आना और बेचैनी होना।
अगर चलने या सीढ़ी चढ़ने पर दर्द बढ़े, तो बिना देरी किए अस्पताल जाएं।
2. फेफड़ों का दर्द: क्या यह 'पल्मोनरी एम्बोलिज्म' है?
कई बार फेफड़ों में सूजन या खून का थक्का जमने से भी सीने में तेज दर्द होता है।
सांस लेते समय या खांसने पर सीने में सुई जैसी चुभन होना।
दर्द के साथ बुखार आना या गहरी सांस लेने में डर लगना।
फेफड़ों की बीमारी में देरी होने पर ऑक्सीजन लेवल गिर सकता है।
3. पेट की समस्या
गैस और एसिडिटी अक्सर हार्ट अटैक जैसा भ्रम पैदा करती हैं, जिसे 'Heartburn' भी कहते हैं।
सीने में जलन जो गले तक महसूस हो।
खट्टी डकारें आना और खाना खाने के तुरंत बाद या लेटने पर दर्द बढ़ जाना।
डकार आने या टहलने पर यह दर्द अक्सर कम हो जाता है।
सीने के दर्द को खुद से सिर्फ गैस मानकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक पुष्टि न हो जाए, हर दर्द को गंभीरता से लें।





-1784293643055_m~2.webp)

