Breaking

छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली, जनता करेगी फैसला; 31 अगस्त तक करें ऑनलाइन वोटिंग

Chhattisgarh 24 July 2026 (19)

post

छत्तीसगढ़ जल्द ही अपनी पहली राजकीय तितली घोषित करने जा रहा है। जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक अनोखी पहल शुरू की है। इसके तहत प्रदेश के नागरिक ऑनलाइन मतदान कर अपनी पसंद की तितली चुन सकेंगे।

Advertisement

वन विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, नागरिक 31 अगस्त 2026 तक गूगल फॉर्म के माध्यम से मतदान कर सकते हैं। अंतिम चयन जनता के मत और विशेषज्ञ समिति की अनुशंसाओं के आधार पर किया जाएगा।

तीन खूबसूरत तितलियों में होगा चयन

राजकीय तितली के लिए तीन आकर्षक और जैव विविधता की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों को चयनित किया गया है—

कॉमन जेज़ेबेल (Common Jezebel)

कॉमन नवाब (Common Nawab)

कॉमन बैंडेड पीकॉक (Common Banded Peacock)

इन तीनों तितलियों में से किसी एक को छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली का दर्जा मिलेगा।

जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

वन विभाग का मानना है कि राजकीय तितली घोषित होने से प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही तितलियों और उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस पहल में विद्यार्थियों, प्रकृति प्रेमियों, शोधकर्ताओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

विभाग ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन मतदान कर इस अनूठी पहल का हिस्सा बनें।

You might also like!