Breaking

Chhattisgarh Flood Alert: बस्तर से रायगढ़ तक बाढ़ का असर, 571 गांवों के 22,377 लोग प्रभावित

Chhattisgarh 28 September 2026

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश और अतिवृष्टि के चलते कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बस्तर से लेकर रायगढ़ तक अलग-अलग इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। अब तक 571 गांवों के 22,377 लोग बाढ़ से प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

Advertisement

16 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान लगातार चलाया जा रहा है। NDRF, SDRF और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने अब तक 16,074 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। प्रभावित इलाकों में प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और जरूरत के अनुसार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

बस्तर-बीजापुर के दुर्गम इलाकों में हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

बस्तर और बीजापुर के दुर्गम क्षेत्रों में बाढ़ के कारण फंसे लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद भी ली जा रही है। सड़क और जमीनी रास्तों से पहुंचना मुश्किल होने वाले क्षेत्रों में हवाई रेस्क्यू के जरिए प्रभावित लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

बाढ़ से आठ लोगों की मौत

बाढ़ और अतिवृष्टि के कारण प्रदेश में अब तक आठ लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, बचाव अभियान और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने का काम जारी है।

You might also like!