Breaking

Moringa Mission: छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की PM मोदी ने की सराहना, जानें क्यों खास है यह पहल

Chhattisgarh 27 September 2026

post

रायपुर, 27 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में पोषण जागरूकता को जनभागीदारी से जोड़ने वाले ‘हर घर मुनगा–घर-घर मुनगा’ अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की इस पहल का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर पोषण से जुड़ी चुनौतियों का समाधान किया जा सकता है।

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12 सितंबर को इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की थी। अभियान का उद्देश्य प्रदेश के अधिक से अधिक घरों तक मुनगा यानी सहजन का पौधा पहुंचाना और परिवारों को इसके नियमित उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है।

महिलाओं और बच्चों के पोषण पर विशेष फोकस

‘हर घर मुनगा–घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुनगा के पत्ते और फलियां पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं और स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध होने के कारण इसे पोषण जागरूकता अभियान से जोड़ा गया है।

अभियान के माध्यम से परिवारों को अपने घरों और आसपास मुनगा के पौधे लगाने के साथ इसके उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्थानीय संसाधनों के माध्यम से पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

जनभागीदारी से पोषण अभियान को बढ़ावा

इस पहल में आम लोगों की भागीदारी को महत्वपूर्ण माना गया है। घर-घर मुनगा पहुंचाने के साथ परिवारों को इसके उपयोग और पोषण संबंधी महत्व की जानकारी देने पर जोर दिया जा रहा है। अभियान के जरिए पोषण को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर इसे जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

You might also like!