Breaking

Chhattisgarh Job Fair 2026: 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला

Chhattisgarh 25 September 2026 (11)

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में 8 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

Advertisement

यह आयोजन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से किया जाएगा। रोजगार मेले का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों में नौकरी के लिए मंच प्रदान करना है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रोजगार मेले में युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्ध नौकरी के अवसरों की जानकारी मिलने के साथ चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

राज्य स्तरीय रोजगार मेले को लेकर युवाओं में उत्साह है। 7 और 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की संभावना है।

You might also like!