Breaking
- Crime News: सीपत नहर के पास ठेका कर्मी से लूट की कोशिश, दूसरी बार घेरकर चाकू ...
- Tiger Attack News: खेत में खाद डाल रहे ग्रामीण पर बाघिन का हमला, तसले से वार ...
- Simga School Accident: जर्जर पिलर से गिरा लोहे का गेट, 7 वर्षीय बच्चे की मौत;...
- CGPSC Case News: ADM की गिरफ्तारी पर CM साय सख्त, बोले- अपराध करने वालों को न...
- Kawardha NH-30 News: बदहाल सड़क देखकर रुका डिप्टी CM का काफिला, अधिकारियों को...
- Public Service News: छत्तीसगढ़ में घर बैठे आसान हुई सरकारी सेवाएं, 50 लाख से ...
- Bijapur Girls Safety News: एकलव्य विद्यालय में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार प...
- Chhattisgarh Agriculture News: धान से आगे बढ़ी खेती, आधुनिक और नगदी फसलों से ...
- Chhattisgarh PM Awas News: शहरी गरीबों के लिए बड़ी राहत, आवास योजना की कट-ऑफ ...
- Raipur Cyber Awareness News: PRSU में ‘साइबर संकल्प’ की शुरुआत, 500 से अधिक व...
Public Service News: छत्तीसगढ़ में घर बैठे आसान हुई सरकारी सेवाएं, 50 लाख से ज्यादा नागरिकों ने किया आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवाओं को लोगों के लिए सरल और सुलभ बनाने की दिशा में ‘सेवा सेतु’ महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभर रहा है। इसके जरिए नागरिकों को कई शासकीय सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय घर बैठे आवेदन करने की सुविधा मिल रही है। बीते एक माह में ही करीब 4.50 लाख नागरिक सेवा सेतु से जुड़े हैं।

50 लाख से ज्यादा आवेदन, 49 लाख से अधिक का निराकरण
आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 से 31 अगस्त 2026 तक सेवा सेतु के माध्यम से 50 लाख से अधिक नागरिकों ने विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए आवेदन किया। इनमें से 49.05 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। इससे नागरिकों को सरकारी सेवाएं समय पर और आसान तरीके से उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।
व्हाट्सऐप पर पहुंच रहे प्रमाण पत्र
सेवा सेतु के माध्यम से डिजिटल सुविधा को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है। इस वर्ष 1 अप्रैल से 31 अगस्त 2026 के बीच नागरिकों को 17 लाख 20 हजार से अधिक प्रमाण पत्र सीधे व्हाट्सऐप पर भेजे जा चुके हैं। इससे प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए संबंधित कार्यालय तक जाने की आवश्यकता कम हुई है।
डिजिटल सेवाओं से घट रही दफ्तरों की दौड़
सेवा सेतु का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को नागरिकों के घर तक पहुंचाना और आवेदन प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाना है। ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल माध्यम से प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से समय की बचत के साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ रही है। बड़ी संख्या में नागरिकों का इससे जुड़ना डिजिटल जनसुविधाओं की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है।






