Breaking

Health Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के 110 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज

Chhattisgarh 29 August 2026

post

रायपुर, 29 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के 1 जनवरी से 29 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 110 संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें 19 मरीज फिलहाल सक्रिय हैं। रायपुर में सबसे अधिक 56 मरीज मिले हैं, जिनमें 7 मरीज वर्तमान में सक्रिय बताए गए हैं। 

Advertisement

Raipur Update: राजधानी में सबसे ज्यादा संक्रमण

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रायपुर के बाद बिलासपुर में 12, धमतरी में 7 और दुर्ग में 7 संक्रमित मामले सामने आए हैं। रायगढ़ और कोरबा में भी 5-5 मामले दर्ज किए गए हैं। कई जिलों में संक्रमण के मामले सामने आने के बावजूद फिलहाल वहां कोई सक्रिय मरीज नहीं है। 

Health Alert: लक्षण दिखने पर बरतें सावधानी

स्वाइन फ्लू में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, शरीर में दर्द, ठंड लगना और थकान जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। गंभीर स्थिति में सांस लेने में परेशानी या सीने में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। 

Prevention: संक्रमण से बचने के लिए सावधानी जरूरी

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खांसते या छींकते समय मुंह-नाक ढंकना, हाथों को नियमित रूप से धोना और बिना हाथ साफ किए आंख, नाक व मुंह को छूने से बचना संक्रमण के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाली जगहों से दूरी रखना और डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है

You might also like!