Breaking

चोरी कर महँगी गाड़ियों में घूमने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh 21 March 2026 (31)

post


Advertisement

रायपुर 

चोरी कर महँगी गाड़ियों में घूमने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 02 नाबालिग सहित 04 आरोपी को  गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक 

 महँगी गाड़ियों में घूमने का शौक  की वजह चोरी करना बना. रेहान खान पिता रफीक खान, उम्र 19 वर्ष, साकिन मोदहापारा, थाना मोदहापारा, रायपुर

2. दीपक सिंह पिता सत्यपाल सिंह, उम्र 19 वर्ष, साकिन तिरंगा चौक, कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर

3. 02 विधि से संघर्षरत बालक आरोपियों से जप्त मशरूका में  01 नग चोरी किया गया टायर

• 02 नग मोटरसाइकिल जप्त किया है जिसकी अनुमानित कीमत : ₹3,20,000/- है। पुलिस के मुताबिक 

       प्रार्थी परमेश्वर सिंह, निवासी इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-2, डी.डी. नगर, रायपुर द्वारा थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी मोटरसाइकिल यामाहा आर-15 को घर के पास पार्क किया गया था। दिनांक 09.02.2026 को सुबह लगभग 08:00 बजे पड़ोसी द्वारा सूचना दी गई कि मोटरसाइकिल का पिछला चक्का एवं कुछ पार्ट्स निकाल लिए गए हैं।उक्त रिपोर्ट पर थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 158/26, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके स्वयं के वाहन का टायर खराब हो जाने के कारण उन्होंने इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी से मोटरसाइकिल का टायर चोरी कर अपने वाहन में लगा लिया था।जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे में मिली मोटरसाइकिल के दस्तावेजों की जांच करने पर वह भी चोरी की पाई गई।आरोपियों के निशानदेही पर 01 नग चोरी का टायर एवं 02 नग मोटरसाइकिल (कुल कीमत लगभग ₹3,20,000/-) बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


*विशेष योगदान :*


निरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव (थाना प्रभारी, डी.डी. नगर), निरीक्षक सचिन सिंह (प्रभारी ACCU),

प्र.आर. 414 गौतम भोई, मार्तण्ड सिंह, प्र.आर. उपेन्द्र यादव, प्र.आर. देवरायण साहू,

आरक्षक किशलय मिश्रा, महिपाल सिंह, विकास शर्मा, दानेश्वर वर्मा, हेमंत पिलहरे एवं विरेंद्र बघेल का सराहनीय योगदान रहा।

You might also like!