Breaking
- Bastar Dussehra Tradition: बस्तर दशहरा की 618 साल पुरानी परंपरा, दंतेवाड़ा से...
- Anti-Naxal Operation in Chhattisgarh: गरियाबंद में जमीन के नीचे छिपा रखा था म...
- Police Negligence in Surguja: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में वर्दी की शर्मनाक तस्...
- Raipur Crime News: नहाते समय चार लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाने वाले दो आरोप...
- Navratri Garba Mahotsav: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी के विभिन्न गरबा ए...
- Deputy CM Vijay Sharma Chaupal News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के व...
- Chhattisgarh Agriculture Crop Protection News: किसानों की फसल सुरक्षा के लिए ...
- प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच...
- Good Governance News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन...
- बस के अंदर फांसी पर लटकी मिली कंडक्टर की लाश, मचा हड़कंप
CM विष्णुदेव साय ने कर्नाटक के सत्य साई ग्राम सेवा मॉडल का किया अध्ययन, शिक्षा-स्वास्थ्य और पोषण में सहयोग बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्नाटक के सत्य साई ग्राम, मुद्देनहल्ली का दौरा कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और मानवीय मूल्यों पर आधारित सेवा मॉडल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन के संस्थापक सद्गुरु मधुसूदन साई से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी सेवाओं के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारित समाज है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। समाजसेवी संस्थाओं के अनुभव और नवाचार से इन प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
सत्य साई संजीवनी अस्पताल की सराहना
मुख्यमंत्री ने श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, रायपुर द्वारा पूरी तरह निःशुल्क बाल हृदय शल्य चिकित्सा (पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी) के माध्यम से हजारों बच्चों को नया जीवन देने की सराहना की। उन्होंने इसे मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए अस्पताल के विस्तार, मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल की स्थापना और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की।
मूल्य आधारित शिक्षा पर दिया जोर
मुख्यमंत्री श्री साय मूल्य आधारित शिक्षा पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल हुए। सम्मेलन में 25 देशों के 100 से अधिक शिक्षकों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा केवल ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि चरित्र निर्माण, नैतिकता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी बढ़ावा देना चाहिए।
पोषण और कौशल विकास पर चर्चा
मुख्यमंत्री ने सत्य साई अन्नपूर्णा ट्रस्ट की साईश्योर न्यूट्रास्यूटिकल्स इकाई का भी निरीक्षण किया। यहां तैयार किए जाने वाले मल्टी-न्यूट्रिएंट हेल्थ मिक्स के माध्यम से देशभर के लगभग एक करोड़ बच्चों तक पोषण सहायता पहुंचाई जा रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में ऐसे नवाचारों को अपनाने की संभावनाओं पर चर्चा की।
उन्होंने यह भी बताया कि इस संस्थान में छत्तीसगढ़ के लगभग 300 युवाओं को नर्सिंग शिक्षा और प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन भी तैयार हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन के सहयोग से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित होंगी तथा गरीब और जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का दायरा और अधिक व्यापक होगा।







