Breaking
- CG Weather Alert: 11-12 सितंबर को तेज बारिश के आसार, रायपुर समेत कई जिलों में...
- Accident News: बेटे के लिए कमल तोड़ने तालाब में उतरे पिता की डूबने से मौत, गा...
- Raipur ITMS News: स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम के संचालन और विस्तार पर बड़ा मंथन, न...
- Dhamtari Crime News: पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे 4 मवेशी बरामद, तीन आरोपी ...
- Raipur Sports News: हांगकांग में इभानन का जलवा, स्पेशल ओलंपिक बॉलिंग चैंपियनश...
- Water Security News: मार्च 2028 तक जल संरचनाएं पूरी करने का लक्ष्य, हर घर स्व...
- Chhattisgarh Film News: ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने पर CM साय का बड़ा बया...
- Raipur Kavi Sammelan News: स्थापना दिवस पर सजेगी हास्य-व्यंग्य की महफिल, 12 स...
- Crime News: पारिवारिक विवाद में 2 साल की बच्ची को जलते चूल्हे में डालने का आर...
- CISF News: सर्विस राइफल साफ करते समय चली गोली, CISF हेड कांस्टेबल की मौत
Crime News: पारिवारिक विवाद में 2 साल की बच्ची को जलते चूल्हे में डालने का आरोप, इलाज के दौरान मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची की झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के दौरान बच्ची के चाचा ने उसे जलते लकड़ी के चूल्हे में डाल दिया था। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

पारिवारिक विवाद के बाद सामने आया मामला
जानकारी के अनुसार, बच्ची की मां और उसके देवर के बीच पहले से विवाद चल रहा था। आरोप है कि देवर महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी को अपने साथ लेकर चला गया था। बाद में वापस लौटने के बाद परिवार में विवाद हुआ। इसी दौरान बच्ची को जलते चूल्हे में डालने का आरोप लगाया गया है।
गंभीर रूप से झुलसी बच्ची ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना में बच्ची बुरी तरह झुलस गई थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामला कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस घटना के पीछे के विवाद और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है




.webp)


