Breaking

Crime: किराए के मकान में नाबालिग लड़की का शव मिला, साथ रहने वाला युवक फरार

Chhattisgarh 26 September 2026

post

दुर्ग। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लुचकी पारा वार्ड नंबर-7 में एक नाबालिग लड़की का शव किराए के मकान से मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया कि लड़की एक युवक के साथ किराए के मकान में रह रही थी। घटना के बाद उसके साथ रहने वाला युवक रविदास मानिकपुरी फरार बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे के बाद घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को मृत अवस्था में पाया। शुरुआती जांच में उसके सिर और पेट पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने मौत के कारणों की पुष्टि के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मकान और आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार युवक की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद नाबालिग की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

You might also like!