Breaking
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
- Narayanpur Security: अदनार के जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पुराने मा...
- Road Project: सेरीखेड़ी से सरोना तक बदलेगा सफर, 14.25 किमी सर्विस रोड चौड़ीकर...
- Sukma Relief News: डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने नक्सल पीड़ित परिवारों को दिया सहार...
- Health Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के 110 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज
- Chhattisgarh LPG News: e-KYC पूरा नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन पर असर, 6 ल...
- Women Empowerment Chhattisgarh: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से कुसुम की रक्षाब...
- Sports Raipur: राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में पारंपरिक और नवाचारी खेलों की धूम
- Education Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से कहा- लक्ष्य के...
- Sports Chhattisgarh: खेल प्रतिभाओं को सम्मान, 666 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों को म...
Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाकू से हमला; इलाज के दौरान मौत

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल युवक ने रविवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लिफ्ट मांगने को लेकर शुरू हुई बहस
मृतक की पहचान कैंप-01 निवासी शिव कुमार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक शिव कुमार अपने दोस्त शिशांत के साथ बाइक से नेहरू नगर चौक पहुंचा था। उसे चिचोला जाना था, जहां वह दुकान चलाता था।
रात के समय चौक पर शिव कुमार ने ट्रक को रोककर लिफ्ट लेने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक नहीं रुका। इसके बाद उसने वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार युवकों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर चाकू से किया हमला
बहस के बाद विवाद बढ़ गया और स्कूटी सवार युवकों ने शिव कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
गंभीर हालत में शिव कुमार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद सुपेला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है। घटना से जुड़े CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।





_m.webp)
