Breaking
- Clean City News: IFAT India 2026 में रायपुर के स्वच्छता नवाचारों की राष्ट्रीय...
- विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य ...
- Raipur Ganesh Utsav News: आस्था के साथ व्यवस्था भी जरूरी, समितियों से संवाद क...
- Crime News: दुष्कर्म और हत्या के दोषी को दोहरी उम्रकैद, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने ...
- हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो : ...
- CG Weather Alert: 11-12 सितंबर को तेज बारिश के आसार, रायपुर समेत कई जिलों में...
- Accident News: बेटे के लिए कमल तोड़ने तालाब में उतरे पिता की डूबने से मौत, गा...
- Raipur ITMS News: स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम के संचालन और विस्तार पर बड़ा मंथन, न...
- Dhamtari Crime News: पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे 4 मवेशी बरामद, तीन आरोपी ...
- Raipur Sports News: हांगकांग में इभानन का जलवा, स्पेशल ओलंपिक बॉलिंग चैंपियनश...
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर/गरियाबंद। विकास और निर्माण कार्यों में हो रही अनावश्यक देरी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनसुविधा से जुड़े निर्माण कार्य तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे होना चाहिए। लापरवाही या लेटलतीफी की स्थिति में जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

खामभाठा पुल की स्थिति पर मुख्यमंत्री ने ली जानकारी
गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के खामभाठा क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को हो रही परेशानी की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा से फोन पर चर्चा कर निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने पुल का निर्माण निश्चित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब करने को भी कहा।
बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण पूरा होने तक स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को किसी भी तरह का जोखिम उठाकर आवागमन नहीं करना पड़े। इसके लिए जिला प्रशासन को तत्काल सुरक्षित और सुगम वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और निर्माणाधीन पुल के कारण किसी भी व्यक्ति की जान जोखिम में नहीं पड़नी चाहिए।
खुले सरिए और गड्ढों को तत्काल सुरक्षित करने के निर्देश
निर्माणाधीन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने खुले और खतरनाक तरीके से लगे सरियों को सुरक्षित करने, गहरे गड्ढों को दुरुस्त करने और जोखिम वाले स्थानों पर आवश्यक बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। निर्माण स्थल पर लोगों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी सुरक्षा उपाय तत्काल लागू करने को कहा गया है।
सभी जिलों में निर्माण कार्यों की निगरानी के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया कि वे अपने जिलों में चल रहे विकास और निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करें। जहां भी काम की गति धीमी है, वहां बाधाओं की पहचान कर तत्काल समाधान किया जाए।
उन्होंने कहा कि सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों में समयसीमा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। जनसुविधा और नागरिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।






