Breaking

Dhamtari Crime News: पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे 4 मवेशी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh 10 September 2026

post

धमतरी। जिले में गौवंश के अवैध परिवहन और पशु क्रूरता के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मवेशियों से भरी एक पिकअप जब्त की है। वाहन में 4 मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पुलिस को अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका और उसकी जांच की। वाहन के अंदर मवेशियों को असुविधाजनक तरीके से भरा हुआ पाया गया।

पुलिस ने वाहन से चार मवेशियों को बरामद कर सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही परिवहन में इस्तेमाल की जा रही पिकअप को जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान मामले से जुड़े तीन आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध पशु परिवहन और पशु क्रूरता के मामलों में पुलिस की जांच जारी है।

You might also like!