Breaking

रूद्री बांध बना पर्यटकों की पहली पसंद, कयाकिंग का रोमांच लेने उमड़ रहे सैलानी

Chhattisgarh 23 August 2026

post

धमतरी। धमतरी का रूद्री बांध इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का नया केंद्र बन गया है। यहां शुरू हुई कयाकिंग अकादमी के चलते बांध परिसर में सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है। खासकर वीकेंड पर रिमझिम बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

Advertisement

कयाकिंग की सुविधा पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है। पानी के बीच कयाक चलाने का रोमांच लेने वाले सैलानी यहां अपने अनुभव को कैमरे में कैद कर रहे हैं। कयाकिंग करते पर्यटकों के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब साझा किए जा रहे हैं।

बारिश के मौसम में रूद्री बांध का प्राकृतिक नजारा और भी खूबसूरत नजर आ रहा है। हरियाली, पानी और सुहाने मौसम के बीच रोमांचक गतिविधियों ने इस पर्यटन स्थल को नई पहचान दी है। कयाकिंग अकादमी शुरू होने के बाद स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

You might also like!