Breaking

अलग-अलग क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 02 आरोपी एवं 01 अवैध चाबी निर्माता गिरफ्तार


post


Advertisement


रायपुर। अलग-अलग क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 02 आरोपी एवं 01 अवैध चाबी निर्माता  को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आरोपियों से 11 वाहन बरामद भी की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार  में 

कुलदीप गेंडरे उर्फ जानू, उम्र 21 वर्ष, निवासी जिला बलौदाबाजार,

करण साहू उर्फ बाका, उम्र 20 वर्ष, निवासी कचना, रायपुर,

शेख स्वालेह, उम्र 40 वर्ष, निवासी मोवा, रायपुर शामिल हैं 

जानकारी के मुताबिक 19.03.2026 को थाना खम्हारडीह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कचना स्थित शराब दुकान के पास कुछ व्यक्ति दोपहिया वाहन को बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया 

पूछताछ में आरोपियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तथा वाहन के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने वाहन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के परिचित पुराने चोरों के साथ में वाहनों का अवैध तरीके से आसानी से चाबी बनाने वाले मोवा वाले शेख स्वालेह से चोरी हुई गाड़ियों की चाबी बनाना बताया। 

आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से कुल 11 नग दोपहिया वाहन आरोपियों के कब्जे से जप्त किये गये।

थाना खम्हारडीह में 01 नग वाहन के संबंध में धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। शेष बरामद वाहनों के संबंध में पृथक से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

You might also like!