Breaking

Dongargarh Crime: फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh 24 September 2026

post

राजनांदगांव। फेसबुक के जरिए हुई जान-पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर डोंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन सोमुनिया (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह महेश सोमुनिया का पुत्र है और महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर स्थित गोकुल नगर, शिव मंदिर के पास का निवासी बताया गया है।

बताया गया है कि आरोपी और युवती की पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। जान-पहचान बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती से शादी करने का भरोसा दिलाया। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर डोंगरगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।

You might also like!