Breaking
- चक्रवात 'अर्नब' की बारिश और तेज हवाओं के बीच 15 किमी पैदल चले स्कूली बच्चे, अ...
- Youth Conclave at NIT Raipur: विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, उप मुख्यमंत...
- Dweepti Yojana Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी 'सोलर दीदी', द्व...
- CG Anti-Drugs Campaign: नशे के अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को...
- Surajpur Development News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर को दी 232 कर...
- Cyclone Arnab Impact: लैंडफॉल के बाद और खतरनाक हुआ महाचक्रवात 'अर्नब', छत्तीस...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- सराफा व्यापारी से 50 लाख की सनसनीखेज लूट, जंगल के बीच 6 बदमाशों ने डंडे से हम...
- Surakshit Bachpan Abhiyan Raipur: रायपुर के 21 विद्यालयों में चला 'सुरक्षित ब...
दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के मध्य 11-11 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन*


*दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 19 अप्रैल से 29 जून तक के लिए*
रायपुर । ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के मध्य 11-11 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से दिनांक 19 अप्रैल से 28 जून 2026 तक 11 फेरे के लिए प्रत्येक रविवार को चलेगी |
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार से दिनाँक 20 अप्रैल से 29 जून 2026 11 फेरे के लिए प्रत्येक सोमवार को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों में दिया गया है |
*गाड़ियों की समय सारिणी –*
???? 08743 दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से प्रत्येक रविवार को 11.00 बजे रवाना होगी तथा रायपुर आगमन 11.36 बजे, प्रस्थान 11.41 बजे,
भाटापारा आगमन 12.28 बजे, प्रस्थान 12.30 बजे, उसलापुर आगमन 13.45 बजे, प्रस्थान 13.55 बजे, पेंड्रारोड आगमन 15.13 बजे, प्रस्थान 15.15 बजे,
अनूपपुर आगमन 15.53 बजे, प्रस्थान 15.55 बजे, शहडोल आगमन 16.35 बजे, प्रस्थान 16.45 बजे एवं उमरिया आगमन 17.33 बजे, प्रस्थान 17.35 बजे तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये होते हुये दूसरे दिन सोमवार को 11: 25 बजे हजरत निजामुद्दीन एवं 17.30 बजे हरिद्वार स्टेशन पहुंचेगी |
???? इसी प्रकार 08744 हरिद्वार-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन हरिद्वार से प्रत्येक सोमवार को 18.55 बजे रवाना होकर 23:10 बजे हजरत निजामुद्दीन तथा इस मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन उमरिया आगमन 18.44 बजे, प्रस्थान 18.46 बजे, शहडोल आगमन 19.45 बजे, प्रस्थान 19.55 बजे, अनूपपुर आगमन 20.33 बजे, प्रस्थान 20.35 बजे, पेंड्रारोड आगमन 21.10 बजे, प्रस्थान 21.12 बजे, उसलापुर आगमन 23.40 बजे, प्रस्थान 23.50 बजे, तीसरे दिन भाटापारा आगमन 00.40 बजे, प्रस्थान 00.42 बजे, रायपुर आगमन 01.40 बजे, प्रस्थान 01.45 बजे तथा बुधवार को 03.00 बजे दुर्ग पहुंचेगी |
इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 जनरल, 10 स्लीपर, 02 एसी-III सहित कुल 18 आइसीएफ कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
*वाणिज्यिक ठहराव -*
रास्ते में ये गाड़ी दोनों दिशाओं में रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कोसीकलाँ, निज़ामुद्दीन, मेरठ नगर, रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी |







