Breaking

गोलीकांड की जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई 5 सदस्यीय समिति, रामकुमार यादव होंगे संयोजक

Chhattisgarh 27 June 2026

post

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में युवती पूर्णिमा चौहान की गोली मारकर हत्या के मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। यह निर्णय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर लिया गया।

Advertisement

समिति का संयोजक चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव को बनाया गया है। इसके अलावा जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह और जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को समिति का सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिए हैं कि वे पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से मुलाकात कर घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी लें तथा पूरे मामले की जांच के बाद अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को सौंपें।

गौरतलब है कि सक्ती जिले के जोंगरा गांव में 26 वर्षीय पूर्णिमा चौहान की अज्ञात नकाबपोश हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You might also like!