Breaking

8 किलो 321 ग्राम गांजा के साथ 01 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित 2 गिरफ्तार


post

रायपुर। राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकने पूरी तरह कमर कस ली है पुलिस ने इसी कड़ी में अलग-अलग प्रकरणों में 8 किलो 321 ग्राम गांजा के साथ 01 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित 2 को  गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि  नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में 10.03.2026 को थाना उरला पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत बाजार चौक के पास 01 व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ गांजा रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर   उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम सुमीत वर्मा निवासी उरला रायपुर का होना बताया गया, टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी 

Advertisement

सुमित वर्मा पिता राधेश्याम वर्मा उम्र 19 साल निवासी साई नगर पानी टंकी के पास थाना उरला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 03 किलो 115 ग्राम गांजा जप्त किया गया है इसके साथ ही थाना गुढ़ियारी चौकी रामनगर क्षेत्र से भी आरोपी अनिल अहीरवार को 05 किलो 206 ग्राम गांजा के साथ पकड़कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 8 किलो 321 ग्राम गंाजा जुमला कीमती लगभग 4,16,050/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में  धारा 20बी नारकोटिक एक्ट तथा थाना गुढ़ियारी में भी नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

You might also like!